मेहरमा: पिरोजपुर में दिलीप मिश्रा के घर लावारिस मिला दिव्यांग वृद्ध, मेहरमा पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Meherma, Godda | Oct 28, 2026 मेहरमा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले वृद्ध दिव्यांग 80 वर्षीय मो मुस्लिम बीती रात्रि घर से रुष्ट होकर पीरोजपुर में दिलीप मिश्रा के घर के बरामदे पर आकर सो गए। आज बुधवार को घर के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी की एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर पर पड़ा है। मेहरमा थाना से सब इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव सिंह पुलिस बल के साथ गए और वृद्ध कोअस्पताल में भर्ती कराया।