मेहरमा: महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मेहरमा प्रखंड, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य शिव बारात
Meherma, Godda | Feb 16, 2026 महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ मेहरमा प्रखंड, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य शिव बारात निकाली गई गोड्डा : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेहरमा प्रखंड क्षेत्र पूर्णतः शिवमय हो उठा। प्रखंड के मेहरमा, सिंघाड़ी, बौरमा, बुद्धासन, शोभापुर एवं सुखाड़ी सहित विभिन्न गांवों के शिवालयों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।