उदयपुर। शहर के आयड़ क्षेत्र स्थित जैन मंदिर के पास मंगलवार रात आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित चेतन अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी अरमान नामक युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि अरमान ने चाकू निकालकर चेतन की कमर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल चेतन को तुरंत महाराणा भूपाल चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची भूपालपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#UdaipurNews
#UdaipurCrime
#CrimeNews
#BreakingNews
#UdaipurUpdates