सवायजपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने पचदेवरा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्ग, अराजक तत्वों को चेताया
लोकसभा चुनाव को लेकर पचदेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों ने संवेदनशील बूथों पर भ्रमण कर अराजक तत्वों को चेताते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने दें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।