सवायजपुर: पाली में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुआ जिला बदर अपराधी, कार्रवाई में जुटी पुलिस
पाली कस्बा के मोहल्ला शेख सराय में जिलाबदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जिला बदर अपराधी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। परिवार की महिलाओं ने कस्बा चौकी इंचार्ज व सिपाही से हाथापाई कर आरोपी को छुड़वा लिया इसके बाद सभी फरार हो गए। हमले की जानकारी पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।