पीरटांड: मधुबन हटिया मैदान के पास भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई, कई निर्णय लिए गए
मधुबन हटिया मैदान के पास रविवार को 2 बजे तक भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई।जिसमें मुख्य रूप से भाकपा माले के जिला सचिव जनार्दन प्रसाद,अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्यस्तरीय नेता पूरण महतो,गिरिडीह विधानसभा के माले नेता राजेश सिन्हा, असंगठित मजदूर मोर्चा के कन्हाई पांडेय आदि उपस्थित थे।