पीरटांड: मोहनपुर में CRPF की 154 बटालियन ने ग्रामीणों को खेल सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएँ वितरित कीं
मधुबन थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव मोहनपुर में मंगलवार को 3 बजे तक सीआरपीएफ की 154 बटालियन द्वारा खेल सामग्री एवं विभिन्न जीवन उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया।जिसमें आईजी साकेत सिंह, पुलिस महानिरीक्षक संचालन विनेश सिंह कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी के निर्देशन में सीआरपीएफ की 154 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कैंप का आयोजन किया गया।