पीरटांड: केबी रोड पर शराब से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर और टेंपो में टक्कर मारी, 3 लोग घायल
पीरटांड और डुमरी के बीच केबी रोड के समीप बुधवार को 2 बजे शराब लदा एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर और एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 3 लोग घायल हो गए।बताया गया कि शराब लदा ट्रक पलटने से पहले विपरित दिशा से आ रही गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर एवं ईख का शरबत बेच रहे टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दिया।