पीरटांड: महेशलुंडी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीसीएल गिरिडीह ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया
महेशलुंडी स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में शनिवार को 11 बजे से 3 बजे तक सीसीएल गिरिडीह के और से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव और चिकित्सकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभआरंभ किया गया । महेशलुंडी मुखिया शिवनाथ साव के अगुवाई में आयोजित इस कैम्प में डेढ़ सौ से अधिक महिला, पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया।