Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
image
image
image
image
image

ग्राम की आवश्‍यकता को दृष्टिगत रखकर ग्राम विकास के कार्य लिए जाएं-कलेक्‍टर कलेक्‍टर ने किया जिला स्‍तरीय जनसम्‍मेलन में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ --- ग्राम की आवश्‍यकता को दृष्टिगत रखकर ग्राम विकास के कार्य कराये जाने हेतु विस्‍तृत कार्ययोजना बनाई जाए। जिससे ग्राम के विकास को मूर्त रूप दिया जा सके। यह बात कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने गुरूवार को शासकीय विधि महाविद्यालय अशोकनगर में आयोजित वीबी-जी रामजी योजना का जिला स्‍तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्‍वती जी के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित एवं कन्‍या पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री मालवीय ने कहा कि विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐतिहासिक ग्रामीण रोजगार और सामाजिक कल्याण योजना है, जो 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई है। इस योजना के माध्‍यम से रोजगार में वृद्धि कर पात्र ग्रामीण परिवारों को अब एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की गई है। इस योजना के माध्‍यम से ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना, स्थायी सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है। उन्‍होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के कार्य लिये जा सकते है।कार्यो का प्राथमिक चयन ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेगा। गांव की आवश्‍यकतानुसार कार्यो को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है। जिसमें जल सरंक्षण,ग्रामीण अधोसंरचना,आजीविका का सृजन तथा आपदाओं को कम करने वाले सुधारात्‍मक कार्यो को रखा गया है। उन्‍होंने कहा कि सभी कार्यो का प्‍लान बनाकर कार्ययोजना तैयार की जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर किया सम्‍मानित -- कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले सरपंच,सचिव एवं रोजगार सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया। कार्यक्रम में हुआ लाईव प्रसारण -- कार्यक्रम में वीबी-जी रामजी योजना के शुभारंभ का राष्‍ट्रीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। राष्‍ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के तिरूपति जिले के मुक्‍कावारिपल्‍ली ग्राम में किया गया। इस अवसर पर आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री एन.चन्‍द्रबाबू नायडू एवं उप मुख्‍यमंत्री श्री पवन कल्‍याण तथा केन्‍द्र कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,जनपद पंचायत अशोकनगर उपाध्‍यक्ष श्री अभिषेक यादव,सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव भारिल्‍य,श्री हरि सिंह रघुवंशी,श्री सतेन्‍द्र कलावत, श्री विवेक यादव,श्री धर्मेन्‍द्र जैन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #ashoknagar

70 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

MORE NEWS

सीमांकन और कब्जामुक्ति के आदेश के बाद भी किसान को नहीं मिला अपनी जमीन का कब्जा।
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर निवासी किसान रघुवीर जाटव ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और राजस्व अमले की मौजूदगी के बावजूद उन्हें भूमि का कब्जा नहीं मिल सका। साथ ही विरोध करने वालों पर धमकी, गाली-गलौज और कृषि उपकरण ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
#Ashoknagar #Isagarh #MadhyaPradesh #LandDispute #LocalNews #fb

सीमांकन और कब्जामुक्ति के आदेश के बाद भी किसान को नहीं मिला अपनी जमीन का कब्जा। ईसागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ध्यानपुर निवासी किसान रघुवीर जाटव ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और राजस्व अमले की मौजूदगी के बावजूद उन्हें भूमि का कब्जा नहीं मिल सका। साथ ही विरोध करने वालों पर धमकी, गाली-गलौज और कृषि उपकरण ले जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। #Ashoknagar #Isagarh #MadhyaPradesh #LandDispute #LocalNews #fb

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 3, 2026

मंदिरों की 10 एकड़ से अधिक जमीन की नीलामी पर रोक की मांग, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 🧾🛕
#local #ashoknagar #facebookreel #NewsUpdate #mandir #fbreels

मंदिरों की 10 एकड़ से अधिक जमीन की नीलामी पर रोक की मांग, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 🧾🛕 #local #ashoknagar #facebookreel #NewsUpdate #mandir #fbreels

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 2, 2026

अनुसूचित जाति वर्ग के कल्‍याण के लिए सभी विभाग पूर्ण तत्‍परता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाएं- अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार
अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
---
अनुसूचित जाति वर्ग के कल्‍याण के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ सभी विभाग समन्वित प्रयासों से दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। 
बैठक में निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं राज्‍य सरकार द्वारा जनहितैषी योजनाओं को संचालित कर अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस वर्ग के बच्‍चों को छात्रावासों में विेशेष सुविधाएं तथा पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृति दी जा रही है। साथ ही स्‍वरोजगार योजनाओं के माध्‍यम से विभागों द्वारा लक्ष्‍य के अनुरूप प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजे जा रहे है। बैंको द्वारा लक्ष्‍य के अनुरूप ऋण प्रकरण स्‍वीकृत कर संबंधित पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्‍ध कराया जा रहा है। जिससे वे अपने रोजगार स्‍थापित कर आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रहे है। 
बैठक में जनजातीय कार्य विभाग,जिला पंचायत, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास,कृषि,पशुपालन,खाद्य विभाग,कार्यपालन यांत्रिकी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,लीड बैंक,लोक सेवा गारंटी,ई-गवर्नेंस,जिला उद्योग, एनआरएलएम, शिक्षा, आईटीआई, लोक निर्माण विभाग,विद्युत,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क,लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी,उद्यानिकी विभाग की विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए। 
बैठक में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
#ashoknagar

अनुसूचित जाति वर्ग के कल्‍याण के लिए सभी विभाग पूर्ण तत्‍परता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाएं- अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित --- अनुसूचित जाति वर्ग के कल्‍याण के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ सभी विभाग समन्वित प्रयासों से दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं राज्‍य सरकार द्वारा जनहितैषी योजनाओं को संचालित कर अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस वर्ग के बच्‍चों को छात्रावासों में विेशेष सुविधाएं तथा पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृति दी जा रही है। साथ ही स्‍वरोजगार योजनाओं के माध्‍यम से विभागों द्वारा लक्ष्‍य के अनुरूप प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजे जा रहे है। बैंको द्वारा लक्ष्‍य के अनुरूप ऋण प्रकरण स्‍वीकृत कर संबंधित पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्‍ध कराया जा रहा है। जिससे वे अपने रोजगार स्‍थापित कर आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रहे है। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग,जिला पंचायत, वन, स्‍वास्‍थ्‍य, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास,कृषि,पशुपालन,खाद्य विभाग,कार्यपालन यांत्रिकी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,लीड बैंक,लोक सेवा गारंटी,ई-गवर्नेंस,जिला उद्योग, एनआरएलएम, शिक्षा, आईटीआई, लोक निर्माण विभाग,विद्युत,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क,लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी,उद्यानिकी विभाग की विस्‍तार से समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026