अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए सभी विभाग पूर्ण तत्परता के साथ योजनाओं का लाभ दिलाएं- अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार
अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
---
अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी विभाग समन्वित प्रयासों से दिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
बैठक में निर्देश दिए कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनहितैषी योजनाओं को संचालित कर अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस वर्ग के बच्चों को छात्रावासों में विेशेष सुविधाएं तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति दी जा रही है। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजे जा रहे है। बैंको द्वारा लक्ष्य के अनुरूप ऋण प्रकरण स्वीकृत कर संबंधित पात्र हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वे अपने रोजगार स्थापित कर आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रहे है।
बैठक में जनजातीय कार्य विभाग,जिला पंचायत, वन, स्वास्थ्य, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास,कृषि,पशुपालन,खाद्य विभाग,कार्यपालन यांत्रिकी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,लीड बैंक,लोक सेवा गारंटी,ई-गवर्नेंस,जिला उद्योग, एनआरएलएम, शिक्षा, आईटीआई, लोक निर्माण विभाग,विद्युत,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,उद्यानिकी विभाग की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#ashoknagar