मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक व प्रेसवार्ता
मेरठ रोड स्थित विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) के अंतर्गत DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा एक बैठक और प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक के क्रियान्वयन और सर्वेक्षण के संबंध में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी बे जानकारी ली। इस बैठक व प्रेस वार्ता DM ने संबंधित अधीनस्थों को बैठक के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।