मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की कार बरामद
नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन कर अभियुक्त परवेज उर्फ टेप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की क्रेटा कार भी बरामद की है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।