मुज़फ्फरनगर: क्रांतिसेना में छिड़ी जंग, अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने हिंदू नेता मनोज सैनी को बताया टटपुँजिया
क्रांति सेना में जंग छिड़ गई है जिसमें लगातार एक दूसरे के ऊपर क्रांति सेना के पदाधिकारी आरोप लगा रहे हैं। गत दिनों क्रांति सेना के महासचिव मनोज सैनी के द्वारा क्रांति सेना को भंग करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे उसी को लेकर क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के द्वारा कहा कि लगातार मनोज सैनी को सम्मान देने का काम किया गया लेकिन उन्हें सम्मान हजम नहीं हुआ है।