मुज़फ्फरनगर: जिला कलेक्ट्रेट पर एजुकेटर भर्ती के खिलाफ महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना-प्रदर्शन
जिला कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एजुकेटर भर्ती के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने CM के नाम ज्ञापन DM को सौपा जिसमें महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आउटसोर्सिंग के जरिए हो रही एजुकेटर भर्ती का विरोध किया। उन्होंने मांग की है की एजुकेटर भर्ती को सरकार बंद करें व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन देने का काम करें।