मुज़फ्फरनगर: सरकारी नौकरी की मांग को लेकर दर्जनों सफाई कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर डीएम को सोपा ज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट पर सोमवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के दर्जनों कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। उन्होंने कहा पिछले 50 वर्षों से हमारे घर में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं है और हम सब अपना जीवन यापन घरों में साफ-सफाई का कार्य करके कर रहे हैं। उन्होंने कहा 50 पद ठेकेदारी के माध्यम से रखे जाने हैं तो इसमें हमें ठेकेदारी में सफाई कर्मचारी की नौकरी दी जाए।