कुंडा: बाघराय पुलिस ने नाथ का पुरवा में अवैध कब्जे को लेकर तनाव के बीच चार लोगों को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने ग्राम नाथ का पुरवा में शुक्रवार शाम 5 बजे बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर उपजे तनाव को शांत कराते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। समझाने के बावजूद उग्र होकर विवाद करने पर पुलिस ने पवन गौतम सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। शांति भंग की आशंका में अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।