जहानाबाद: जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, अपर समाहर्ता ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
जहानाबाद, 20 अप्रैल 2026: जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगी। अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा ने स्वयं ऑनलाइन गणना कर लोगों को प्रेरित किया। नागरिक पोर्टल पर 33 प्रश्नों के उत्तर देकर परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी डॉ. प्रीति ने अपील की कि सभी लोग सही जानकारी देकर भागीदारी निभाएं।