हसनपुर: बाल क्लीनिक पर उपचार के दौरान नवजात की मौत परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील किया
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड निवासी राहुल चौहान के द्वारा पत्नी डोली चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर 26 सितंबर को नगर के एक निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया जहां डोली चौहान ने नवजात बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ी तो परिजनों के द्वारा नवजात को तुरंत नगर के रहरा अड्डा स्थित श्री हरि बाल क्लिनिक के यहां भर्ती कर दिया गया।