कला एवं सांस्कृतिक विभाग, बेगूसराय, नवकिरण आर्ट फाउंडेशन एवं श्री विजय राघव आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बदलपुरा, मटिहानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क बाल रंग कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में बाल कलाकारों ने स्वागत गीत, नृत्य एवं ‘झाँसी की रानी’ लघु नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। जिला कला पदाधिकारी श्री श्याम कुमार साहनी ने कहा कि “कला की समझ ही जीवन जीने की समझ है।” साहित्यकार श्री मणिभूषण सिंह एवं रंग निर्देशक श्री दीपक कुमार ने भी बच्चों को कला के प्रति प्रोत्साहित किया।
कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव एवं रंग निर्देशक डॉ. सनोज शर्मा ने किया।
IPRD Bihar
#begusarai