आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आगामी स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आमजनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने हेतु जन-जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय श्री मनीष, नगर आयुक्त, नगर निगम, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, सिविल सर्जन, बेगूसराय सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai