जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आईसीडीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
IPRD Bihar
#begusarai
#icds