माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों के लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बेगूसराय जिले से चिन्हित 31 आवेदनों में से 4 लाभुकों से मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद किया। सभी संबंधित लाभुकों ने बताया कि उनकी शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा समाधान कर दिया गया है और वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। लाभुकों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री महेश्वर प्रसाद सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी बेगूसराय NIC कार्यालय में VC के माध्यम से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#iprd
#begusarai
#sahyogshivir