पेटलावद: कैबिनेट मंत्री ने झकनावदा के पीएमश्री स्कूल में छात्रों को 131 साइकिलें वितरित कीं
शनिवार शाम 4 बजे पीएम श्री स्कूल झकनावदा में 131 साइकिलों का वितरण कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कैबिनेट मंत्री ने अपने उद्बोधन मे कहा कि म.प्र. शासन की ओर से आपको साइकिल दी जा रही है।