हाथरस: प्रकाश टेक्सटाइल में मामूली बात को लेकर शराबी पति ने पत्नी पर मारपीट कर किया प्राणघातक हमला, थाने में हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के प्रकाश टेक्सटाइल कॉलोनी में मामूली बात को लेकर शराबी पति ने अपनी पत्नी को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से बेहोशी की हालत में छोड़कर घर से फरार हो गया! पति द्वारा इस मारपीट एवं प्राण घातक हमले में पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं! थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है