हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव लाडपुर में खेत पर काम कर रहे युवक पर जंगली जानवर ने किया हमला, घायल का जिला अस्पताल में उपचार
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर में खेत पर काम कर रहे युवक पर अचानक से जंगली जानवर ने हमला कर दिया और उसके पैरों में काटकर घायल कर दिया! अचानक से हुए इस हादसे को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और जानवर वहां से भाग गया! घायल युवक को ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया जहां उसका उपचार डॉक्टर द्वारा जारी है!