हाथरस: जनपद न्यायालय पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर न्यायाधीश ने महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण
हाथरस जनपद न्यायालय पर 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनपद न्यायाधीश द्वारा दोनों महापुरुषों के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के पैड चिन्हों पर हम सभी को चलना चाहिए। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।