बिजनौर: नूरपुर रोड पर इंडियन ढाबे के पास रोडवेज बस की टक्कर से 1 युवक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब 2:00 बजे नूरपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इंडियन ढाबे के पास खाना खाकर लौट रहे इमरान नाम के एक युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी स्थानीय लोगों ने बताया कि दो रोडवेज बस आपस में रेस लगा रही थी। सड़क पार करते समय एक रोडवेज बस ने इमरान को टक्कर मार दी जिससे इमरान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई