बिजनौर: गांव मुबारकपुर तालन में गेहूं काट रहे आधा दर्जन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, पांच लोग गंभीर घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 4:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव मुबारकपुर तालन में गेहूं काटते समय अचानक झाड़ियां से निकले गुलदार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया जिसमें करीब पांच लोग गंभीर घायल हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है।