बिजनौर: जिले में दूसरे जिलों से आ रही ईंट को लेकर भट्ठा एसोसिएशन के लोगों ने डीएम से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब 1:00 बजे ईंट भट्ठा एसोसिएशन बिजनौर के लोगों ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि बिजनौर जिले में आसपास के जिलों से घटिया ईंट लाकर बेची जा रही है। जिससे बिजनौर की ईंट उद्योग व्यापार पर काफी फर्क पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फर्जी तरीके से इन ईटों को बिजनौर में लाकर बेचा जा रहा है। जिससे उनका व्यापार ठप हो चला है