बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने झूठी गवाही देने वाली महिला को सुनाई तीन महीने की सजा
Bijnor, Bijnor | Apr 16, 2025 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब 3:00 बजे विशेष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना पांडे ने एक महिला को तीन माह के कारावास और एक हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ का तीन लोगों पर झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद महिला सुनवाई के दौरान अपने बयान से मुकर गई कोर्ट ने महिला को सजा का ऐलान किया है।