पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, की प्रेरणा से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. एम रवि किरण, के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डा. एम रवि किरण, ने अपने संदेश में कहा कि अनुसंधान कार्य को वैज्ञानिक रूप प्रदान करने के लिए ईसाक्ष्य का प्रयोग समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कानून विशेषज्ञ श्री दीपक बजाज अनुसंधान अधिकारियों से रूबरू होते हुए कहा कि अनुसंधान कार्य न्यायिक प्रक्रिया की आत्मा है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पीड़ित को न्याय दिलाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी नजरिया वैज्ञानिक प्रक्रिया को आत्मसात करते हुए अनुसंधान अधिकारी किसी के दबाव में न आये, नये कानून के लागू होने से ईसाक्ष्य का महत्व बढा है, इसलिए अनुसंधान कार्यो में वैज्ञानिक पद्यति का प्रयोग करते हुए ईसाक्ष्य को महत्व दें।
पुलिस मुख्यालय पंचकूला के उप जिला न्यायवादी श्री प्रवीन कुमार ने कहा कि अनियमित शहरीकरण अपराध का एक नया स्वरूप हो सकता है। जिससे सरकार के राजस्व की क्षति होती है। जिसकी दोहरी चुनौती अपराधिक प्रवृति के रूप में सामने आती है। इसलिए अनुसंधान अधिकारियों को नियम संम्मत कार्य करके राजकीय कानूनों की रक्षा करनी होगी।
इस अवसर पर कानून विशेषज्ञ श्री विक्रम ने खनन संबंधी कानून का विस्तार से जिक्र किया तथा अबैध खनन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की रूपरेखा रखी।
इस अवसर पर भोजनवावकाश के बाद प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक श्री हरीश मानव ने कहा कि मनुष्य के विवेक का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बौद्धिकता एक औजार है इसका उपयोग समाज विरोधी लोग भी कर सकते हैं इसलिए सुरक्षा बलों को इसके प्रयोग के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षित करना होगा।
इस अवसर पर अनुसंधान अधिकारियों से संवाद करते हुए निष्कर्ष रूप में यह तथ्य सामने आया कि राज्य प्रवर्तन ब्यूरों पानी, बिजली, अबैध खनन, अबैध शराब की बिक्री, सड़क सुरक्षा के मानकों की सुरक्षा ऐसा दायित्व है जो प्रकृति रक्षा के मूलभूत संकल्पों में से एक है।
कार्यक्रम के आरंभ में उपपुलिस अधीक्षक फरीदाबाद श्री विकास ने स्वागत करते हुए कहा कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राज्य प्रवर्तन ब्यूरों का वार्षिक कैलैंडर बन गया है। यह प्रशिक्षण अभियान भविष्य में नियमित रूप से आयोजित होता रहेगा।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia