पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल 71 वर्ष के हुए, नगर निगम कार्यालय में काटा जन्मदिन का केक; बधाई देने वालों का लगा तांता
पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल का 71वां जन्मदिन आज पंचकूला नगर निगम कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेयर शाम लाल बंसल ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर मेयर शाम लाल बंसल ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। नगर निगम कार्यालय में समर्थकों की मौजूदगी से जन्मदिन के मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia