मंझनपुर: कौशाम्बी जेल अधीक्षक की अनोखी पहल,भीषण गर्मी को देखते हुए हर 3 घंटे पर देते है वाटर ब्रेक
कौशाम्बी जिला जेल में जेल अधीक्षक ने भीषण गर्मी में बंदियों के शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए एक अनोखी पहल की है,जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने जिला जेल में हर 3 घंटे पर वाटर ब्रेक देते है,जिससे कि हर बंदी काम रोक कर पानी पिए और अपने शरीर में पानी कम पीने से होने वाली बीमारियों से बच सके।