मंझनपुर: खोजवापुर गांव के पास मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच की शुरू
खोजवापुर गांव के पास प्रशासन के नाक के नीचे मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। दिन दहाड़े जेसीबी लगा कर माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। ट्रैक्टर की ट्राली में लदी मिट्टी उड़ने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। जिले में खनन विभाग में दो अफसर तैनात हैं। इसके बाद भी कोई डर नहीं है। वहीं इस पूरे मामले की वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।