मंझनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को ओसा चौराहे से किया गिरफ्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया व्यक्ति सुधांशु नाम का है जो हिसामपुर बहरेमऊ गाँव का रहने वाला है।फ़रार चल रहे व्यक्ति पर मंझनपुर थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी करने का आरोप है तथा मुकदमा भी दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए सुधांशु का माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।