मंझनपुर: तराजू पर ईंट रखकर राशन तोलने वाले कोटेदार का कोटा निरस्त, मंझनपुर में डीएसओ ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने गुरुवार को पत्रकारों को सूचना देते हुए बताया कि उस कोटेदार का कोटा निरस्त कर दिया गया है जिसका वीडियो वायरल हुआ था।बुधवार को कैमा गाँव के कोटेदार के कोटे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राशन तोलते समय तोलने वाला व्यक्ति तराजू पर तीन ईट रखकर तौल रहा था।मामले की जाँच के बाद अमर सिंह का कोटा निरस्त हो गया है।