मंझनपुर: पुनवार गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की प्रयागराज के स्वरूप रानी में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पश्चिम शरीरा थाना के पुनवार गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे गंभीर हालत में प्रयागराज के स्वरूप रानी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।