तोकापाल: मेडिकल कॉलेज की खिड़की से युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, बीमार पत्नी का इलाज करवाने आया था अस्पताल
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह एक मरीज के पति ने अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से 3 मंजिल नीचे छलांग लगा दी। घटना फीमेल मेडिसिन वार्ड-1 की है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन तत्काल सक्रिय हो गया। घायल युवक को तुरंत आपातकाल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।