भोरे: मोतीपुर निजामत गांव से एक युवती रहस्यमय ढंग से लापता, गुमशुदगी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के मोतीपुर निजामत गांव में एक युवती चार दिनों पूर्व रहस्य ढंग से लापता हो गई। जिसका आज तक कुछ अतपता नहीं चल सका है। मामले को लेकर युवती के पिता रामअवतार गोंड ने थाने में पुत्री के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि उनकी पुत्री सपना कुमारी 12 अगस्त की दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट अपने घर से घोटा पर गाय को चारा खिलाने गई थी।