भोरे: भोरे की युवती को यूपी के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर पंजाब में की हत्या, शव छोड़कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के नया गांव की युवती को यूपी के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और उसे भागकर पंजाब ले गया। जहां उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छोड़कर युवक फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने युवती के घरवालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन शव लेने पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया।