भोरे: गौसैसिया गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी 6 गोलियां, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के डोमनपुर पंचायत अंतर्गत गौसेसिया में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे एक सनसनी खेज घटना गठित हो गई। जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बौछार कर दी। करीब 6 गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल को गंभीर स्तिथि में रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया।