पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम जारी, 21391 सिपाहियों का चयन हुआ पूरा
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 21391 सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शुक्रवार को पर्षद ने इससे संबंधित रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शाम 4:00 के करीब बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।