पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के आसपास के क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग का निरीक्षण किया पटना ट्रैफिक एसपी ने
पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने शुक्रवार दोपहर 1:55 बजे पटना जंक्शन, GPO मल्टीमॉडल हब, महावीर मंदिर, स्टेशन गोलंबर और उसके आसपास की नई यातायात व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था को लागू करने के लिए निरीक्षण किया। पटना जीपीओ के पास जल्द ही अंडरग्राउंड सबवे की शुरुआत होने वाली है। इसके बाद पार्किंग और यातायात को लेकर या निरीक्षण पटना ट्रैफिक एसपी ने किया है।