पटना ग्रामीण: रूपसपुर थाना क्षेत्र में युवक की हुई हत्या, परिजनों ने सिर पर वार और करंट लगाकर हत्या करने का लगाया आरोप
रूपसपुर थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने जब रूपसपुर थाने को इसकी जानकारी दी तो थाने की पुलिस ने कहा कि यह जीआरपी का मामला है। इसके बाद परिजन शव लेकर ROB पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर रूपसपुर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया।