पटना ग्रामीण: बापू सभागार में राणा भामा सम्मेलन का आयोजन, भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर बापू सभागार में राणा भामा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मंच से पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम सब जंग के मैदान में जाने को तैयार है।