पटना ग्रामीण: महान शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय समारोह, मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
शुक्रवार की सुबह 11:00 के करीब महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन फ्रेजर रोड स्थित महान शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल परिसर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।