बड़गांव: गिर्वा: रावलिया कला में टूटा पुल, ग्रामीणों की आवाजाही ठप; कलेक्टर नमित मेहता ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के दिए आदेश
उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखंड क्षेत्र के रावलिया कला गांव में हाल की भारी बारिश के चलते मुख्य सड़क पर बना पुल अचानक टूट गया, जिससे क्षेत्र की आवाजाही पूर्णतः बाधित हो गई। पुल टूटने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला कलेक्टर नमित मेहता, जो शुक्रवार को कोटड़ा क्षेत्र के दौरे पर थे, वापसी के दौरान स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।