बड़गांव: उदयपुर: हरियाली अमावस्या मेले में डीएसटी की सक्रियता, दो दिन में 7-8 केस दर्ज
हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले में लगे दो दिवसीय मेले के दौरान पर्स चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर-उचक्के सक्रिय रहे। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों के पर्स व मोबाइल चोरी करने की कोशिश की, जिस पर जिला विशेष टीम (DST) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतत निगरानी बनाए रखी।