बड़गांव: प्रभात नगर में युवक ने अपने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की, आर्थिक तंगी से था परेशान
उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना: युवक ने पत्नी-बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी उदयपुर के प्रभात नगर में दिलीप चितारा नामक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। उसने पत्नी का गला घोंटा, बच्चों को ज़हर दिया और खुद फंदे से लटक गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किए।